बेखौफ : सरिया से ताला तोड़ने का प्रयास करता चोर कैमरे में कैद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बस स्टेशन की दुकानों का ताला तोड़ते एक युवक का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। रात के अंधेरे में टोपी पहने युवक सरिया से ताला तोड़ता दिखा है। पुलिस जांच में जुटी। नैनीताल में तल्लीताल के रोडवेज बस स्टैंड भवन के निचले तल में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं। ये […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बस स्टेशन की दुकानों का ताला तोड़ते एक युवक का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। रात के अंधेरे में टोपी पहने युवक सरिया से ताला तोड़ता दिखा है। पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल में तल्लीताल के रोडवेज बस स्टैंड भवन के निचले तल में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं। ये दुकानें रात दस बजे तक बंद हो जाती हैं। गुरुवार रात 12:17 से 12:21 के बीच इन दुकानों में एक युवक पहुंचा और उसने इनके ताले तोड़ने का भरसक प्रयास किया। प्रयास का वीडियो सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले बाहर की दुकानों और फिर अंदर की कैंटीन में सरिया से ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। युवक अपने प्रयास में तो असफल हो गया, लेकिन उसकी इस करतूत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। हल्द्वानी मार्ग से जुड़ने वाली सीढ़ियों में पड़ने वाली कैंटीन के ताले को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया। हालांकि चोर दुकान के केवल एक ताले को तोड़ने में सफल रहा था। उस क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा का कहना है कि शिकायत आई है और पुलिस इसमें कार्यवाही कर रही है।

वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts