वीडियो : उपद्रव की रात का भयावह वीडियो आया सामने। आप भी देंखे

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव का एक लाइव वीडियो सामने आने के बाद उस समय के हालातों का साफ साफ चेहरा देखने को मिला है। आगजनी करते युवाओं का वीडियो आठ फरवरी की उस मनहूस रात का है जिसने देवभूमि पर एक बदनुमा दाग लगा दिया।।नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभुलपुरा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में हुए उपद्रव का एक लाइव वीडियो सामने आने के बाद उस समय के हालातों का साफ साफ चेहरा देखने को मिला है।

आगजनी करते युवाओं का वीडियो आठ फरवरी की उस मनहूस रात का है जिसने देवभूमि पर एक बदनुमा दाग लगा दिया।।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभुलपुरा में पिछली 8 फरवरी को मलिक के बगीचे नामक स्थान से अतिक्रमण हटाते समय बड़ा हंगामा हो गया। ये उपद्रव एक धर्म विशेष के अतिक्रमणकारियों के समर्थकों ने किया।

उन्होंने अतिक्रमण हटाने आई नगर निगम की टीम, पुलिस वाले, जिला प्रशासन समेत कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी पत्थर, पेट्रोल बम और तमंचे से फायरिंग की थी।

घटना के बाद ऊत्तराखण्ड समेत देशभर में इसकी भारी भर्त्सना हुई थी। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां 8 की रात से कर्फ्यू और शूट एट साइट के आदेश जारी किए थे। अब धीरे धीरे स्थितियां सामान्य होने के साथ ही प्रशासन हालातों पर काबू करने की कोशिश में लगा है। ऐसे में घटना की शाम का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ युवा गाड़ियों को गिरकर उसके तेल से आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वनभूलपुरा के अलावा सभी जगह कर्फ्यू हटाने, इंटरनेट बहाल जैसी सामान्य परिस्थितियां जारी कर दी हैं।

ये वीडियो वनभूलपुरा थाने के आगे का बताया जा रहा है जिसमें वनभूलपुरा थाने और बाहर खड़े वाहनों को जलाया जा रहा है। देखिये वीडियो…

Also Read This

बड़ी खबर: फेसबुक पर की टिकट की टिकटिक तो नपेंगे नेताजी । महेंद्र भट्ट की दो टूक

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट की दावेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

बदहाली: गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने पर भी सीएचसी में 5 घंटे प्रसूता को रोका, फिर किया रेफर। रास्ते में मौत 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने...

Related Posts