बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार..

विशाल सक्सेना  रुद्रपुर – बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल होने में प्रकाश में आए आरोपी सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को लखीमपुर खीरी के गोरी फंटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस टीम को ये बड़ी सफलता […]

विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर – बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल होने में प्रकाश में आए आरोपी सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को लखीमपुर खीरी के गोरी फंटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस टीम को ये बड़ी सफलता मिली है।

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस की तमाम टीमें इस हत्याकांड से जुड़े हुए आरोपियों के ठिकानों और उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिशें जारी है ।

इसी कड़ी में आज ऊधमसिंह नगर पुलिस को सफलता मिली है जिसमे बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने के षड्यंत्र में शामिल सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

अभी इस हत्याकांड से पूरा पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस ने एक शूटर अमरजीत सिंह को मार गिराया है जबकि दूसरा सर्वजीत सिंह अभी तक फरार है। उस पर एक लाख का ईनाम है ।

ऐसा माना जा रहा है कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड अभी सामने नहीं आ पाया है ।डीजीपी ने भी माना है कि हत्याकांड में अभी और नाम सामने आने हैं।

Also Read This

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

Related Posts