Weather Forecast: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। 24 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई […]

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में भी येलो अलर्ट लागू किया गया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन की घटनाएँ सामने आ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं, राजधानी देहरादून के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी है। साथ ही, यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने और पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक सफर से बचने की अपील की गई है।

Also Read This

गुलदार का खूनी हमला: 7 साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा विधायक को घेरा

पौड़ी। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जिला मुख्यालय से सटे खांडूसैंण क्षेत्र...

दु:खद – केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दो शव बरामद,6 की खोज जारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद...

Related Posts