उत्तराखंड : देवभूमि हुई शर्मसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

  रिपोर्ट विशाल सक्सेना चंपावत जिले से शर्मशार घटना सामने आई है, तीन युवकों द्वारा एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया पुलिस ने मामले का संज्ञान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है प्राप्त जानकारी […]

 

रिपोर्ट विशाल सक्सेना

चंपावत जिले से शर्मशार घटना सामने आई है, तीन युवकों द्वारा एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया पुलिस ने मामले का संज्ञान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है

प्राप्त जानकारी अनुसार, तीन युवकों ने गांव की एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया, फिर इसके बाद उन्होंने सामूहिक रूप से उसका रेप किया इस दौरान किशोरी भैया-भैया कहकर छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन हवस के दरिंदे उसे नोचते रहे इसके बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई जिसे सुन उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना सुन परिजन आनन-फानन में चंपावत कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज कराया, जिस पर चंपावत पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी रवीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी इसी कड़ी में आरोपी रवीश भट्ट और संजय भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, तीसरा आरोपी योगेश पाल फरार चल रहा है अब पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

चंपावत कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर राधिका भंडारी कर रही हैं उधर, इस जघन्य घटना के बाद लोगों में आक्रोश है स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts