अतिक्रमण : गुस्साए लोगो ने जेसीबी चालक पर किया हमला।

रिपोर्ट विशाल सक्सेना ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया गया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद […]

रिपोर्ट विशाल सक्सेना

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया गया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया।

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोनिवि की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

लोनिवि की कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्रवाई जारी रही, सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए।

लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्रवाई को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई।

रुद्रपुर में अतिक्रमण की कार्रवाई को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक ने जेसीबी चालक अशोक निवासी मेहतोष मोड़ के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts