खीरगंगा नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला BDC सदस्य का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

बागेश्वर- राजकुमार सिंह परिहार कपकोट ब्लॉक मुख्यालय से सटे नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 (खीरगंगा नदी तट) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते […]

बागेश्वर- राजकुमार सिंह परिहार

कपकोट ब्लॉक मुख्यालय से सटे नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 (खीरगंगा नदी तट) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

मृतक की शिनाख्त जालेख निवासी 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा (पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा) के रूप में हुई है।

मासूम बच्ची की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, तारा सिंह कोरंगा का परिवार मूल गांव जालेख में रहता है, जबकि वह खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने व्यक्तिगत आवास पर अकेले ही निवास कर रहे थे। सुबह पड़ोस की एक तीन वर्षीय बच्ची जब बरामदे की ओर गई, तब उसने तारा सिंह को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। बच्ची ने तुरंत घर जाकर अपनी मां को बताया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों को घटना की जानकारी हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी मौत की गुत्थी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर संभावित कोण से बारीकी से छानबीन कर रही है।

इकलौते सहारा के जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तारा सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। जनप्रतिनिधि के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे कपकोट व गडेरा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts