ब्रेकिंग: नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य को, एस टी एफ ने हरियाणा से किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्ष थाना पटेलनगर पर डा० सुरेश कुमारभारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा दिनाँक 17/9/2023 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए परीक्षा का आयोजन राजाराम मोहन राय […]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्ष थाना पटेलनगर पर डा० सुरेश कुमारभारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा दिनाँक 17/9/2023 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। कि भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए परीक्षा का आयोजन राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में आयोजित किया गया था। जिसकी द्वितीय पारी में परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने एवं उनकी चैकिंग करने पर उनके कान से एक छोटा इयर फोन व छाती पर कमीज के नीचे से कैमरे से युक्त एक ईलेक्ट्रनिक डिवाईस एवं मेज के नीचे से एक और ईलैक्ट्रॉनिक डिवाईस, जिसमे मोबाईल कम्पनी का सिम लगा हुआ था, बरामद हुयी थी। इस सूचना पर थाना पटेलनगर देहरादून में अभियोग पंजीकृत होकर तत्समय परीक्षा देते हुये पकड़े गये दोनो अभ्यर्थियों नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जीन्द, हरियाणा एवं प्रदीप पुत्र हरेन्द्र मोर निवासी जीन्द हरियाणा को गिरप्तार कर जेल भेजा गया। मामले में किसी बड़े संगठित गिरोह के संलिप्त होने तथा परीक्षा में नकल कराये जाने की गम्भीरता को देखते हुये इस मामले की विवेचना को पुलिस मुख्यालय के द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ को सुपुर्द की गयी।

मामले की विवेचना कर एसटीएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा विवेचना से पाया कि इस मामले में पकड़ा गया दूसरा अभ्यर्थी प्रदीप पुत्र हरेन्द्र किसी अन्य अभ्यर्थि मोहित मोर्य के नाम से परीक्षा दे रहा था तथा इस मामले में अन्य दो सदस्य सोनू पुत्र शीशपाल निवासी कैथल हरियााण एवं पवन पुत्र सुरेन्द्र जीन्द हरियाणा के नाम प्रकाश में आये।

इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा हरियाणा में दबिश दी गयी तो वहां से फरार हो गये इस पर एसटीएफ द्वारा इनकी गिरप्तारी के वारण्ट जारी कराये गये और इनकी गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने जानकारी देते हुये बताया कि ईनामी अपराधी सोनू पुत्र शीशपाल के सम्बन्ध में एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम को कल दिनांकः 10.07.24 को कैथल हरियाणा में भेजा गया जहां पर कल देर रात में रोहतक एसटीएफ के साथ सयुक्त ऑपरेशन करते हुये उसको गिरप्तार करने में सफलता मिली है जिसको गिरफ्तार कर देहरादून में माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किये अभियुक्त का नाम-

सोनू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम डुण्डवा, थाना कलायत, जनपद कैथल हरियाणा।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts