अतिक्रमण हटाने के दौरान, अतिक्रमणकारियों और पुलिस की हाथापाई।

  रिपोर्ट- विशाल सक्सेना स्थान रुद्रपुर  रुद्रपुर उधम सिंह नगर ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरू किया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। और पथराव […]

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

स्थान रुद्रपुर 

रुद्रपुर उधम सिंह नगर ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरू किया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। और पथराव कर जेसीबी चालक को घायल कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्रवाई जारी रही। सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए। लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्रवाई को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई। अतिक्रमण की कार्रवाई को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने जेसीबी चालक अशोक के सिर पर पत्थर मारा, जिससे वह चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया इसके बाद हंगामा होने पर पुलिस को हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ना पड़ा।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts