हादसा : तीन लोगों को रोडवेज बस ने कुचला। दो की मौत, एक घायल

रोडवेज बस ने गलत तरीके से ओवरटेक करने के चलते दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया,जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक को गंभीर घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी,जैसे ही बस रुड़की […]

रोडवेज बस ने गलत तरीके से ओवरटेक करने के चलते दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया,जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक को गंभीर घायल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी,जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया।
बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts