ब्रेकिंग: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक समाज कल्याण अधिकारी

उत्तरकाशी। समाज कल्याण विभाग, मोरी (जनपद उत्तरकाशी) में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने “अटल आवास योजना” के तहत आवास आवंटन के बदले ₹15,000 की रिश्वत मांगी थी। टोल-फ्री हेल्पलाइन पर की गई थी […]

उत्तरकाशी। समाज कल्याण विभाग, मोरी (जनपद उत्तरकाशी) में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने “अटल आवास योजना” के तहत आवास आवंटन के बदले ₹15,000 की रिश्वत मांगी थी।

टोल-फ्री हेल्पलाइन पर की गई थी शिकायत

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके आवेदन के बावजूद अधिकारी ने आवास आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा अधिकतम ₹10,000 देने की पेशकश के बाद आरोपी ने उसे आज (6 फरवरी 2025) पुरोला से मोरी जाने वाली रोड पर सोनाली गांव के पास बुलाया।

सतर्कता टीम ने किया ट्रैप, मौके पर हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा।

अवैध संपत्ति की भी होगी जांच

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आरोपी मोनू कुमार गौतम के आवास और अन्य संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी पूछताछ की जा रही है।

सतर्कता टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस सफल कार्रवाई के लिए निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

भ्रष्टाचार की शिकायत करें, सतर्कता हेल्पलाइन सक्रिय

यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो आमजन सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या WhatsApp हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से निर्भीक होकर अभियान में सहयोग देने की अपील की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के...

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

Related Posts