बड़ी खबर : अमित शाह का पुत्र बन ठगी करने के मामले में आया नया मोड़। जांच के लिए यहां पहुंची मणिपुर पुलिस..

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन कर ठगी करने के तार मणिपुर से भी जुड़े नजर आ रहे हैं, मंत्री पद देने के नाम पर विधायकों से ठगी का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ मणिपुर के इंफाल थाने में ठगी के मुकदमे दर्ज […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन कर ठगी करने के तार मणिपुर से भी जुड़े नजर आ रहे हैं, मंत्री पद देने के नाम पर विधायकों से ठगी का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ मणिपुर के इंफाल थाने में ठगी के मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों ने मणिपुर के विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को उच्च पद का लालच देते हुए पैसों की डिमांड की थी, मामले में मणिपुर पुलिस रुद्रपुर उधम सिंह नगर मुख्यालय पहुंची और एसएसपी से मुलाकात की, इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मणिपुर पुलिस की हर संभव मदद करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं।

उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के विधायकों को फोन कर खुद को केंद्रीय मंत्री का बेटा बता कर ठगी का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के तार अब मणिपुर से भी जुड़े हैं, गिरफ्तार आरोपियों ने ना सिर्फ उत्तराखंड के तीन विधायकों से मंत्री बनाने के नाम कर करोड़ों की डिमांड की थी, बल्कि आरोपियों द्वारा मणिपुर के विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को उच्च पद का लालच दिया था, मामले में आरोपियों के खिलाफ इंफाल थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, मामले की तलबी वारंट एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस रुद्रपुर पहुंची।

जहां उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली पहुंच और जानकारी ली, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से मुलाकात भी की एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मणिपुर पुलिस को हर संभव मदद के लिए संबंधित पुलिसकर्मी को निर्देशित किया, गौरतलब है कि 13 जनवरी को रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के पास एक नंबर से फोन आया था, कॉलर खुद के केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बता रहा था, इस दौरान उसने विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की डिमांड की थी, मामले में विधायक के सहयोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी, जिसपर पुलिस टीम ने दो आरोपी गौरव नाथ और उवैस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

Also Read This

बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के...

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

Related Posts