बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इससे पहले 10 मई को 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए थे। अब शासन ने सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और खाद्य विभाग से जुड़े अहम पदों पर नए […]

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इससे पहले 10 मई को 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए थे। अब शासन ने सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और खाद्य विभाग से जुड़े अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की है।

आईएएस निकिता खंडेलवाल को सूचना प्रौद्योगिकी डिजिटल एजेंसी (ITDA) के निदेशक पद से अवमुक्त कर दिया गया है। अब उनकी जगह शहरी विकास विभाग के निदेशक गौरव कुमार को आईटीडीए निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव एल. फैनई को सचिव, खाद्य विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईएएस हरिचंद्र सेमवाल को सचिव खाद्य का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में हरिचंद्र सेमवाल खाद्य आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, और अब उन्हें सचिव खाद्य का कार्यभार भी दे दिया गया है।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts