एक्शन: 0.012 हेक्टेयर अफीम की खेती नष्ट। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज..

त्यूणी, 17 मई 2025। नीरज उत्तराखंडी 
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत त्यूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सैंज अटाल के चलन तोक क्षेत्र में 0.012 हेक्टेयर भूमि पर की जा रही अवैध अफीम (पोस्त) की खेती को नष्ट कर दिया है।

पुलिस ने मौके से अफीम की खेती में लिप्त पाए गए भू-स्वामी मेहर सिंह राणा पुत्र सुखराम निवासी ग्राम सैंज अटाल, थाना त्यूणी, जनपद देहरादून के विरुद्ध मामला संख्या 15/25, धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक विनय मित्तल, थानाध्यक्ष, थाना त्यूणी, जिला देहरादून

  • कांस्टेबल प्रदीप चौहान (कानि. 125), थाना त्यूणी

  • कांस्टेबल मंजीत रावत (कानि. 146), थाना त्यूणी

थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts