खुशखबरी: विद्यालयी शिक्षा विभाग में 1,556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती। एक महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत युवाओं को 1,556 संविदा पदों पर रोजगार देने का बड़ा फैसला लिया है। यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने में प्रक्रिया पूरी करने के […]

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत युवाओं को 1,556 संविदा पदों पर रोजगार देने का बड़ा फैसला लिया है।

यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इस निर्णय से प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को सरकारी तर्ज पर संविदा के आधार पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों पर भर्ती की तैयारी तेज

मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए प्रदेश के सभी खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।

प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है, जो मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से चयन करेगी।

किन पदों पर होगी भर्ती? जानिए पूरी लिस्ट

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित कुल 1,556 पद स्वीकृत हैं:

  • 161 विशेष शिक्षक
  • 324 लेखाकार सह सपोर्ट स्टाफ
  • 95 करियर काउंसलर
  • 18 पद विद्या समीक्षा केंद्र में
  • 1 मनोविज्ञानी
  • 1 मैनेजर आईसीटी
  • 1 मैनेजर ट्रेनिंग

इन सभी पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन योग्यता (merit) के आधार पर होगा।

बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भी जल्द तैनाती

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन पर तैनाती आचार संहिता समाप्त होते ही दी जाएगी।

संबंधित आउटसोर्स एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और अभ्यर्थियों को गृह विकासखंड व मंडल में प्राथमिकता के आधार पर तैनाती मिले।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts