परीक्षा में फेल कराने का डर दिखा कर टीचर करता था आपत्तिजनक हरकत, मामला पहुंचा बाल आयोग

देहरादून के सहसपुर इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ और दस की कई छात्राओं ने अपने शिक्षक के आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को औपचारिक शिकायत भेजी है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ने कक्षा के दौरान कई बार अनुचित व्यवहार किया और आपत्तिजनक […]

देहरादून के सहसपुर इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ और दस की कई छात्राओं ने अपने शिक्षक के आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को औपचारिक शिकायत भेजी है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ने कक्षा के दौरान कई बार अनुचित व्यवहार किया और आपत्तिजनक हरकतों का प्रयास किया।

छात्राओं के अनुसार, आपत्ति जताने पर उन्हें परीक्षा परिणाम में नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई। आरोप तो यह भी है कि जब छात्राओं ने हिम्मत कर स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, तो वहां से भी मदद नहीं मिली। उल्टा उन्हें मामला शांत रखने के लिए दबाव डाला गया।

शिकायत में बताया गया है कि कुछ अन्य छात्राएं भी पहले इसी प्रकार की घटनाओं का सामना कर चुकी हैं, लेकिन संकोच और भय के चलते सामने नहीं आ सकीं। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि पूरा स्टाफ संबंधित शिक्षक के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर संदेह बढ़ गया है।

बढ़ते विवाद को देखते हुए बाल अधिकार आयोग ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्कूल प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है। आयोग के सचिव एस.के. बरनवाल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को विशेष जांच समिति गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं, साथ ही पुलिस को भी मामले की गहन जांच शुरू करने के लिए कहा गया है।

Also Read This

एक्शन: राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों पर मारा छापा,करोड़ो की कर चोरी पकड़ी 

काशीपुर। कर चोरी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में एक साथ तीन फर्मों पर छापेमारी की।...

बड़ी खबर : उत्तराखंड में खनन रॉयल्टी निजी कंपनी को देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के एक निजी कंपनी को खनन की रॉयल्टी वसूलने और बिना टेंडर के खन पट्टे देने...

Related Posts