राजपुर रोड के हाईप्रोफाइल होटल में चोरी की बड़ी वारदात, दंपति के कमरे से पूरा ज्वेलरी पाउच गायब

राजपुर रोड के एक होटल में शादी में आए परिवार के कमरे से सोने के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जाखन चौकी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, देवी रोड पदमपुर कोटद्वार निवासी आशीष कुकरेती 3 […]

राजपुर रोड के एक होटल में शादी में आए परिवार के कमरे से सोने के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जाखन चौकी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवी रोड पदमपुर कोटद्वार निवासी आशीष कुकरेती 3 दिसंबर 2025 को अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक परिजन की शादी में शामिल होने देहरादून आए थे। परिवार राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक होटल में ठहरा हुआ था।

4 दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी अनामिका शादी के हल्दी कार्यक्रम के लिए पूरी ज्वेलरी पहनकर गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर वे होटल के कमरा नंबर 304 में लौटे और अनामिका ने अपनी नथ, कंगन, मांगटीका समेत सभी गहने एक पाउच में रखकर बिस्तर पर छोड़ दिए। आशीष थकान की वजह से पास में रखी कुर्सी पर बैठ गए।

इसी बीच करीब 3 बजकर 45 मिनट पर होटल का हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे में पहुंचा। शुरुआत में सफाई से मना करने के बाद परिवार ने उसे क्लीनिंग की अनुमति दे दी। उसी दौरान रिश्तेदार संगीता तैयार होने के लिए कमरे से बाहर निकल गईं और कमरे में केवल आशीष और होटल कर्मचारी ही मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार, आशीष कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए और हाउसकीपिंग कर्मचारी लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर काम खत्म कर बाहर निकल गया। रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर आशीष विवाह स्थल चले गए। जब देर रात परिवार कमरे में लौटा और ज्वेलरी पाउच देखा तो वह गायब था। कमरे में काफी देर खोजबीन करने के बाद भी आभूषणों का कोई पता नहीं चला।

घटना की जानकारी रात करीब ढाई बजे होटल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद पीड़ित ने जाखन चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी हुए गहनों की विस्तृत सूची अलग से उपलब्ध कराने की बात कही। परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts