बड़ी खबर : यहां मौत पर हुआ बवाल, धारा 163 लागू

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना खटीमा उधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार देर रात को हुई युवक की मौत के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया, हिंदू संगठनों ने खटीमा शहर में विरोध प्रदर्शन कर एक दुकान में आग भी लगाई, बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ व दुकानों को […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

खटीमा उधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार देर रात को हुई युवक की मौत के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया, हिंदू संगठनों ने खटीमा शहर में विरोध प्रदर्शन कर एक दुकान में आग भी लगाई, बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ व दुकानों को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण प्रदर्शनकारी ऐसा नहीं कर पाए, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में धारा 163 लगा दी है, वहीं खटीमा शहर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, धारा 163 लागू होने के बाद शहर में चार से ज्यादा लोगों को एक साथ खड़े होने की अनुमति नहीं है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, शहर में पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए, दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।

 

घटनाक्रम : 12 दिसंबर दिन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खटीमा रोडवेज स्टेशन में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में बहस छिड़ गई, बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट में बदल गई, इस दौरान दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें 24 वर्षीय तुषार शर्मा (पुत्र मनोज शर्मा), 23 वर्षीय सलमान (पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया) और 21 वर्षीय अभय (पुत्र कन्हैया लाल) गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद लोग घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर गए, जहां उपचार के दौरान 24 वर्षीय तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया, मृतक तुषार पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट में कार्य करता था, अन्य दो घायलों सलमान और अभय को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था, सलमान की हालत भी गंभीर बनी हुई है, तुषार शर्मा की मौत के बाद आज खटीमा शहर में हंगामा हो गया, इस घटना से आक्रोशित लोगों न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि बाजार बंद कराकर जोरदार प्रदर्शन किया, हालांकि, पुलिस ने जुलूस निकाल रहे आक्रोशित युवकों पर हल्का लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया, वहीं पुलिस-प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में अराजकता का माहौल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बीएनएस धारा 163 को नगर में लागू कर दिया गया है, फिलहाल एसडीएम के अनुसार स्थित नियंत्रण में है, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

खटीमा के मुख्य चौक और रोडवेज बस अड्डे समेत मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, आसपास के थानों की फोर्स भी एहतिहात के तौर पर खटीमा बुलाई गई है, खुद एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने मोर्चा संभालते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया, एसडीएम तुषार सैनी ने सभी से अपील कि है शांति व्यवस्था बनाए रखें, पुलिस-प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, खटीमा में धारा 163 लागू कर दी गई है, आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने बताया कि बीती रात दो गुटों में हुई लड़ाई और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई है, दो अन्य घायल हुए हैं, पुलिस ने तत्परता के साथ तभी इस मामले में कार्रवाई की थी, आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts