BREAKING NEWS: उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप वन संरक्षक अभिमन्यु और महातिम यादव का तबादला

देहरादून: उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग–1 द्वारा भारतीय वन सेवा (उत्तराखंड संवर्ग) के अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश संख्या 2375 और 2376 / X-1-2025-14(09)/2024, दिनांक 15 दिसंबर 2025 के तहत यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार, उप वन संरक्षक श्री अभिमन्यु […]

देहरादून: उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग–1 द्वारा भारतीय वन सेवा (उत्तराखंड संवर्ग) के अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश संख्या 2375 और 2376 / X-1-2025-14(09)/2024, दिनांक 15 दिसंबर 2025 के तहत यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

आदेश के अनुसार, उप वन संरक्षक श्री अभिमन्यु (भावसेन–2019) को वर्तमान: उप वन संरक्षक, गढ़वाल वन प्रमंडल, पौड़ी से स्थानांतरित कर नई तैनाती: उप वन संरक्षक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ में उप वन संरक्षक के पद पर तैनात किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध कराएंगे।

वहीं, उप वन संरक्षक श्री महातिम यादव (भावसेन–2017) को

वर्तमान: उप वन संरक्षक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ से स्थानांतरित कर नई तैनाती: उप वन संरक्षक, गढ़वाल वन प्रमंडल,  पौड़ी में उप वन संरक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शासन ने इस आदेश की प्रतिलिपि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रमुख वन संरक्षक सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी है।

यह स्थानांतरण और तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाllएंगे।

Also Read This

हादसा: 4 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत। 3 युवकों की मौत; 6 गंभीर घायल

रुड़की/हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों में मातम पसरा दिया।पिरान कलियर कांवड़...

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

Related Posts