बीआईएस देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में IS 26001:2024 पर व्यापक विमर्श

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन – कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ, IS 26001:2024” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद चमोली, माननीय विधायक, धर्मपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में CSR को सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व […]

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन – कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ, IS 26001:2024” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद चमोली, माननीय विधायक, धर्मपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में CSR को सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं उद्योग–समाज के समन्वय का महत्वपूर्ण माध्यम बताया|

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उद्योगों में CSR के प्रभावी कार्यान्वयन एवं IS 26001:2024 को अपनाने से मिलने वाले लाभों पर अपने विचार साझा किए।

 

इस अवसर पर श्री राजीव रंजन, वैज्ञानिक ‘डी’ एवं सदस्य सचिव, तकनीकी समिति ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए CSR से संबंधित वैधानिक आवश्यकताओं तथा IS 26001:2024 के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका, मानक मंथन कार्यक्रम की मानकीकरण प्रक्रिया में उपयोगिता तथा प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन (Management System Certification) के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में उद्योग, उपभोक्ता संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 80 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने IS 26001:2024 को CSR गतिविधियों को संरचित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों एवं अन्य हितधारकों को CSR से संबंधित भारतीय मानक IS 26001:2024 की आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संवाद स्थापित करना रहा।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts