ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-
ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तब बड़ा हादसा होते होते बच गया जब पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढक्कर नीचे खड़ी एक कार के ऊपर जा गिरा। पत्थर के टूटे हिस्से ही इतने बड़े थे कि उन्होंने स्कूटी और बाइक को दूर छटका दिया।
नैनीताल में तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में शाम लगभग 6 बजे एक बोल्डर टूटा और लुढकते हुए घर के बाहर खड़ी बलीनो कार के ऊपर जा गिरा। बोल्डर इतना बड़ा था कि उससे पूरी कार बुरी तरह से कागज की तरह पिचक गई।
विशालकाय बोल्डर के साथ कुछ पत्थर और भी नीचे लुढक्कर आए, जिन्होंने मोटर साइकिल और स्कूटी को खाई में धकेल दिया। कार के ऊपर गिरा बोल्डर अगर कार से नीचे जाता तो कई घरों और उसमें रहने वालों को भारी नुकसान हो सकता था।
स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत ने बताया कि अगर ये गाड़ी नहीं होती तो जान माल का बहुत बड़ा नुकसान होता। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बोल्डर आजतक नहीं गिरा और ये आसपास चल रहे निर्माण कंपनी के कार्यों की वजह से लुढ़का।
कहा कि यहां चार हजार परिवार रहते हैं और स्कूली बच्चे इसी रास्ते आते जाते हैं। गाड़ी के स्वामी पंकज चौधरी ने बताया कि शाम लगभग 6 बजे ये पत्थर गिरा जिससे उनकी खड़ी कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है।
कंपनी पर आरोप लगाते हुए पंकज ने कहा कि इस बोल्डर पर ड्रिल करने के बाद काम को रोक क्यों दिया गया ?
Watch Video:




