दुर्घटना: नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की खाई में गिरी कार

नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की खाई में गिरी कार   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की आल्टो कार गहरी खाई में गिरी। पुलिस ने रैस्क्यू कर तीनों सवारियों को बाहर निकाला और घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। नैनीताल पुलिस तीनों सवारियों को घने जंगल […]

नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की खाई में गिरी कार

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल से एरीज घूमने गए युवाओं की आल्टो कार गहरी खाई में गिरी। पुलिस ने रैस्क्यू कर तीनों सवारियों को बाहर निकाला और घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। नैनीताल पुलिस तीनों सवारियों को घने जंगल और खड़ी चढ़ाई के बावजूद सुरक्षित रैस्क्यू कर लाई। जानकारी के अनुसार तल्लीताल पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि, एक कार एरीज के समीप गहरी खाई में गिर गई है। तल्लीताल और ज्युलिकोट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रैस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

बता दें कि, पुलिस ने घने जंगल और खड़ी चढ़ाई के बावजूद स्थानीय लोगों के साथ कार में सवार नैनीताल निवासी नवराज, भारती और नीतू का सकुशल रैस्क्यू किया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि, तीनों आल्टो कार संख्या UK04T1373 में सवार होकर एरीज घूमने गए थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। तीनों को रैस्क्यू कर स्थानीय बी.डी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लोगों के गहरी चोटें आई है। जिनका उपचार चल रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

Related Posts