हादसा: क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान छात्र के सिर पर गिरा पंखा । खून से लथपथ हुआ छात्र 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। रुद्रपुर स्थित अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में शनिवार को पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत से सीलिंग फैन टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें एक छात्र के सिर में […]

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। रुद्रपुर स्थित अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में शनिवार को पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत से सीलिंग फैन टूटकर नीचे गिर गया।

हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

पढ़ाई के दौरान अचानक गिरा पंखा

जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संगम शनिवार को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचा था। पांचवें पीरियड में कक्षा 9-डी में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान छत पर लगा पंखा अचानक अपनी फिटिंग से उखड़कर सीधे संगम के सिर पर गिर पड़ा।

तेज चोट लगने से छात्र के सिर से काफी खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया।

कक्षा में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और विद्यालय स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल छात्र संगम को शिक्षक एम.एम. जोशी जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए।

चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से छात्र की स्थिति अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे घायल छात्र का भी प्राथमिक उपचार किया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पंखे को छत से जोड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर हो चुकी थी, जिसके कारण पंखा अचानक नीचे गिर गया।

हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने तकनीकी जांच कराने की बात कही है।

ये खबरें भी पढ़े:

प्रधानाचार्य बोले- होगी तकनीकी जांच

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि यह घटना नए भवन में संचालित कक्षा 9-डी में हुई है। उन्होंने कहा कि भवन जर्जर नहीं है, लेकिन पंखा गिरने की घटना बेहद गंभीर है।

उन्होंने बताया कि संभवतः पंखे की रॉड कमजोर हो गई थी या उसका कोई बोल्ट निकल गया था। मामले की विस्तृत तकनीकी जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद विद्यालयों में सुरक्षा मानकों और विद्युत उपकरणों के नियमित रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में लगे पंखों, बिजली की फिटिंग और अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts