सूखाताल स्थित एक भवन में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, हुआ भारी नुकसान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के सूखाताल स्थित एक भवन में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई ।जिससे बन्द पड़े मकान में भारी नुकसान हुआ है । फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल पहुंचकर आग पर काबू पाया ।  नैनीताल के मल्लीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सामने बने आदर्श हॉस्टल के पीछे निजी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के सूखाताल स्थित एक भवन में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई ।जिससे बन्द पड़े मकान में भारी नुकसान हुआ है । फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल पहुंचकर आग पर काबू पाया । 

नैनीताल के मल्लीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सामने बने आदर्श हॉस्टल के पीछे निजी भवन में आग लग गई । धरमपुर कॉटेज क्षेत्र में बना भवन पूर्व उप जिलाधिकारी गंगा प्रसाद और अतुल कीर्ति के परिवार का बताया जा रहा है । 

परिवार के कुछ सदस्य देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल के दूसरे मकान में रखते हैं । भवन में इन दिनों कोई नहीं रह रहा था । मकान में पिछले लंबे समय से विद्युत कनेक्शन भी कटा हुआ था, जिस कारण शार्ट सर्किट की संभावना खत्म हो गई है । 

एक मंज़िले भवन के तीन कमरों में आग फैल गई । प्रत्यक्षदर्शियों फाजिल खान के अनुसार, सिलेंडर के ब्लास्ट के बाद घर से आग और धुआं उठने लगा । इसके बाद पुलिस और फायर सर्विस विभाग को सूचना दी गई । फायर विभाग ने पहाड़ी के ऊपर बने मकान में बमुश्किल पहुंचकर आग पर काबू पाया ।आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की दो बड़ी गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थी । 

एफ.एस.ओ.चंदन राम आर्य ने बताया कि, सूचना के बाद उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया । 

उन्होंने कहा कि, विद्युत विभाग की तरफ से कभी कहा जा रहा है कि, यहां विद्युत कनेक्शन चालू था और कभी कहा जा रहा है कि कटा था । बाहरहाल आग के कारणों का, इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts