नैनीताल वनाग्नि: मनोरा रेंज के जंगलों में लगी आग। लगातार चल रहा रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगने से जंगल जल रहे हैं। हल्द्वानी रोड में बल्दीयाखान से लगभग 4 किलोमीटर नीचे हनुमान मंदिर के समीप वनाग्नि नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ती चली आ रही है। इस वर्ष वनाग्नि सीजन में आग कम लगने से वन विभाग के साथ […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगने से जंगल जल रहे हैं। हल्द्वानी रोड में बल्दीयाखान से लगभग 4 किलोमीटर नीचे हनुमान मंदिर के समीप वनाग्नि नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ती चली आ रही है।

इस वर्ष वनाग्नि सीजन में आग कम लगने से वन विभाग के साथ दमकल विभाग ने राहत की सांस ली थी। एक्का दुक्का वनाग्नि के बाद आज दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अचानक आग देखने को मिली। मनोरा रेंज के जंगल के एक बड़े हिस्से में आग लगने से महत्वपूर्ण जंगल का एक बड़े हस्से का नुकसान होने का भय हो रहा है।

हल्द्वानी से नैनीताल आते वक्त किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। वन विभाग को सूचना देने पर मनोरा रेंज के रेंज

ऑफिसर(आर.ओ.)नितिन पंत ने बताया कि वनाग्नि कल रात से लगी है। कुछ समय ठंडी होने के बाद आग किसी उपद्रवी की करतूत की वजह या तेज हवा के कारण अभी एक बार फिर से धधक गई है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम फोरेटर रंजीत थापा की देखरेख में शनिवार रात से ही आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया कि ये आग मनोरा रेंज के नलेना बीट में लगी हुई है जिसपर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Also Read This

हादसा : गहरी खाई में गिरी कैंचीधाम से लौट रही स्कॉर्पियो । एक युवक की मौत; चार घायल

नैनीताल, 3 अक्टूबर। ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार...

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts