उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन की चपेट में आया मकान। दो लोग और मवेशी हुए लापता

उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन की चपेट में आया मकान। दो लोग और मवेशी हुए लापता रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन से एक मकान दब गया जिसमें दो लोग और मवेशी लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बंगापानी तहसील […]

उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन की चपेट में आया मकान। दो लोग और मवेशी हुए लापता

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी में भूस्खलन से एक मकान दब गया जिसमें दो लोग और मवेशी लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बंगापानी तहसील स्थित धामी गाँव के भ्यौला तोक में बीती रात भारी बरसात से भूस्खलन हो गया। जहां भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया। घर में रह रहे दो लोग और उनके मवेशी मलुवे के नीचे दब गए। सभी लोग घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं।

मकान स्वामिनी 55 वर्षीय विशना देवी पत्नी हयात सिंह और 30 वर्षीय जवाहर सिंह लापता हैं। रात की भारी बारिश के बीच पड़ोसियों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। सवेरे जब गांव वालों ने देखा तो घर वहां से गायब था। जवाहर सिंह की पत्नी मायके जाने के कारण घटना की शिकार नहीं हुई। जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए निकल गई है। स्थानीय लोगों ने सभी लापता लोगों की खोजबीन के लिए रैस्क्यू शुरू कर दिया है। मौसम के विपरीत होने के कारण राहत कार्य मे मुश्किलें सामने आ रही हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts