नमामि गंगे से हटाया भारी मात्रा में पॉलीथिन व अन्य कचरा, बच्चों व अध्यापकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :   नमामि गंगे के तहत आज सतपुली महाविद्यालय के छात्र छात्राओं व अध्यापकों के द्वारा नयार नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया |  नदी के अंदर भारी मात्रा में पॉलीथिन व अन्य कचरा हटाया गया| महाविद्यालय की छात्राओं ने आसपास की जगह को देखते हुए कहा कि, यहां पर कन्या […]

 इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

  नमामि गंगे के तहत आज सतपुली महाविद्यालय के छात्र छात्राओं व अध्यापकों के द्वारा नयार नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया | 

नदी के अंदर भारी मात्रा में पॉलीथिन व अन्य कचरा हटाया गया| महाविद्यालय की छात्राओं ने आसपास की जगह को देखते हुए कहा कि, यहां पर कन्या विद्यालय व नगर पंचायत का कार्यालय है व आगे जो नदी बह रही है,वो आगे जाकर पतित पावनी गंगा में मिलती है | 

लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि, राज्य सरकार केंद्र सरकार दोनों नदियों को स्वच्छ रखने के लिए कई योजनाएं व करोड़ो रूपये खर्च कर रही है, लेकिन फिर भी नदियां स्वच्छता से बहुत दूर है | 

सतपुली की माने तो दुधारखाल रोड  दंगलेस्वर महादेव से पहले , बंघाट रोड पर भी सड़क के नीचे नदी के ऊपर कचरे का अंबार लगा हुआ है|  

सतपुली में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा भी सत्ता धारी पार्टी के ही है व उनके द्वारा ही सतपुली में नमामि गंगे कार्यक्रम की शुरुआत हुई | 

परन्तु उनकी नगर पंचायत अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा NGT के नियमों की ध्वजियां उड़ाई जा रही है आप देख सकते हैं कि नयार नदी पर ही नगर पंचायत ने कचरे का ढेर लगाया हुआ है यही से पूरे नगर को पेयजल सप्लाई किया जाता है

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts