दुःखद -पुराने लकड़ी के मकान में भीषण आग,मिनटों में जलकर खाक हुआ गरीब का आशियाना

चमोली / गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली विकासखंड में थराली मुख्य बाजार के समीप एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के […]

चमोली / गिरीश चंदोला

चमोली जिले के थराली विकासखंड में थराली मुख्य बाजार के समीप एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
बताया जा रहा है कि मकान में एक महिला रहती थी, जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। घटना के समय महिला मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मकान पूरी तरह लकड़ी का बना हुआ था, जिस कारण आग तेजी से फैल गई। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मकान के भीतर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है। हालांकि सिलेंडर खाली था या उसमें एलपीजी गैस भरी हुई थी, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है, जबकि पुलिस बल ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों को दूर रहने की अपील की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts