रिकॉर्ड: हेमकुंड साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब । 2026 में टूटे सारे रिकॉर्ड

चमोली। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को यात्रा के दौरान सर्वाधिक 5136 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में […]

चमोली। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को यात्रा के दौरान सर्वाधिक 5136 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार से अधिक है।

हेमकुंड साहिब यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुहावने मौसम और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यात्रा लगातार गति पकड़ रही है। श्रद्धालुओं का उत्साह इस बात से भी समझा जा सकता है कि प्रतिदिन हजारों यात्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

यात्रा मार्ग से पूरी तरह पिघली बर्फ

इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ पूरी तरह पिघल चुकी है। वहीं, पवित्र हेमकुंड सरोवर भी अब पूरी तरह बर्फ मुक्त हो गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है।

यात्रा का बेस कैंप घांघरिया भी श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार है। होटल, धर्मशाला और अन्य सुविधाओं में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है।

चोटियों पर बर्फ, लेकिन यात्रा सुचारू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग और हेमकुंड साहिब परिसर से बर्फ हट चुकी है, हालांकि आसपास की ऊंची चोटियों पर अभी भी बर्फ मौजूद है, जिसके कारण हेमकुंड क्षेत्र में ठंड का एहसास बना हुआ है।

पिछले साल के मुकाबले 30 हजार अधिक श्रद्धालु

ट्रस्ट के अनुसार, इस वर्ष हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। अब तक 1.28 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 30 हजार अधिक है।

यात्रा सीजन के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित खबरें:

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts