पुलिस की तत्परता से 4 घंटे में मिला लापता 14 वर्षीय किशोर, सकुशल परिजनों को सौंपा

पुरोला/नौगांव, 18 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के नौगांव क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के चलते घर से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोर के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। प्राप्त […]

पुरोला/नौगांव, 18 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के चलते घर से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोर के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2026 को एक व्यक्ति ने चौकी नौगांव पहुंचकर सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र 16 मई 2026 से घर से बिना बताए कहीं चला गया है और काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुत्र के अचानक लापता होने से परिवार बेहद चिंतित था।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरोला के निर्देशन में चौकी नौगांव पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की।

पुलिस टीम की तेज और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि लापता किशोर को मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर लिया गया। इसके बाद किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

  • उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत
  • हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
  • महिला कांस्टेबल रंजीता
  • पीआरडी जवान दीपक कुमार

उत्तरकाशी पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आम नागरिकों की सहायता और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts