दु:खद- नोटरी वकील ने खुदको मारी गोली। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा?

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप रहने वाले नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कार में अपने को पॉइंट ब्लेंक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पूरन ने गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी। नैनीताल में […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप रहने वाले नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कार में अपने को पॉइंट ब्लेंक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की।

पूरन ने गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का काम करने वाले पूरन सिंह भाकुनी ने सोमवार सवेरे आत्महत्या कर ली। उन्होंने कार में पीछे बैठकर पॉइंट ब्लेंक से अपने को गोली मार ली।

निजी स्कूलों के समीप किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय पूरन ने 6 माह पूर्व ही शादी की थी। सूचना मिलने के बाद कार के समीप अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया। आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पूरन ने सूइसाइड नोट में परिजनों के मोबाइल नंबर के साथ लिखा है “मैं इस बीमारी से दिन प्रतिदिन शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया हूँ। एक वर्ष से संभलने की कोशिश कर रहा हूँ। अब जीवन की गाड़ी को धकेलना असंभव हो चुका है। मेरी विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डी.एम., एस.एस.पी.समेत शहर के सभी मित्रों और अन्य साथियों से अनुरोध है कि मेरी पत्नी को ढांढस बँधा देना तांकि वो कोई गलत कदम न उठाएं। मुझे माफ़ कर देना”।

Also Read This:

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts