हाईकोर्ट ब्रेकिंग: मंत्री रेखा आर्य के पति साहू को झटका! गिरफ्तारी पर रोक नहीं, सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं दी और सरकार व शिकायतकर्ता से 3 नवंबर तक जवाब पेश कारने को कहा है। न्यायमूर्ति […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं दी और सरकार व शिकायतकर्ता से 3 नवंबर तक जवाब पेश कारने को कहा है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने 3 नवंबर की तिथि तय की है।

मामले के अनुसार गिरधारी लाल साहू ने याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें गलत तरिके से फंसाया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उनकी शादी वर्ष 2004 हुई थी, तब से वे अपनी पत्नी के साथ ही हैं। दर्ज मुकदमे में उनपर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा अपने को अविवाहित बताकर उनसे शादी की गई, जबकि वे शादी के वक्त शादीशुदा थे। उनके द्वारा जालसाजी रचकर उनके फर्जी हस्ताक्षर बना के उन्हें कई कम्पनियो के निदेशक पद से हटा दिया गया। यही नही उनके द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी और जाति सूचक अपशब्द भी कहे गए।

याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि उनकी पत्नी रेखा आर्या के मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा 210 करोड़ की अवैध सम्पति अर्जित की गयी। उन्होंने उच्च स्तरीय जाँच कराने को कहा है। जिसके विरुद्ध जाकर उनके खिलाफ यह झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। याचिका में उनके द्वारा न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाए।

Also Read This

हादसा : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना...

बड़ी खबर: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी;उत्तराखंड के लाखों किसानों के खाते में पहुंचे करोड़ों रुपये

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त जारी होने से उत्तराखंड के लाखों किसानों को बड़ी राहत...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts