उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन मतदान के लिए कुल 617 अधिवक्ताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के लिए आज मतदान हुआ, जिसमें 958 वोटरों में से कुल 617 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतों की गणना कल शनिवार को होनी तय हुई है ।         नैनीताल उच्च न्यायालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बार के आम चुनाव हुए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के लिए आज मतदान हुआ, जिसमें 958 वोटरों में से कुल 617 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतों की गणना कल शनिवार को होनी तय हुई है ।

        नैनीताल उच्च न्यायालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बार के आम चुनाव हुए । गुरुवार को बार सभागार में आम सभा के बाद आज अलग अलग पदों के लिए मतदान हुआ । अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दावेदारी की है । 

आज सुबह से ही कोरोना गाइड लाइनों का ध्यान रखते हुए उच्च न्यायालय बार सभागार में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा । बार में चुनाव अधिकारी और उनकी टीम ने सभी व्यवस्थाएं तैयार की थी । समय से मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चले । 

इस बीच कुल 617 पंजीकृत अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर खड़े होकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे । सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब बैलेट बॉक्स में सील हो गया है । बैलेट बॉक्स को शनिवार को खोला जाएगा ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts