दुकान में लगी जबरदस्त आग,25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-  नैनीताल के भीमताल की एक दुकान में जबरदस्त आग लगने से 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक । पुलिस, प्रशासन और क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है ।         भीमताल के डांट स्थित पार्किंग में बनी बलजीत अरोरा की दुकान में रात को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :- 

नैनीताल के भीमताल की एक दुकान में जबरदस्त आग लगने से 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक । पुलिस, प्रशासन और क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है ।

        भीमताल के डांट स्थित पार्किंग में बनी बलजीत अरोरा की दुकान में रात को आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आग इतनी भीषण थी कि, स्थानीय लोगों की लाख कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं किया जा सका । दमकल विभाग के पहुंचने तक गिफ्ट की दुकान और रेस्टोरेंट में लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया । दुकानदार का कहना है कि वो हाल में ही लाखों रुपयों की लागत से नया सामान खरीदकर लाए थे जो आज की आग में जल गया । स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन, आग पर काबू करने की जुगत में लगा है । दमकल की टीमों को नैनीताल और हल्द्वानी से आने में समय लग रहा है । फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts