रिहायशी क्षेत्र में गुलदार का कुत्ते को मारकर ले जाता वीडियो आया सामने,लोग डरे

रिपोर्ट /(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रिहायशी क्षेत्र से एक गुलदार का कुत्ते को मारकर ले जाता वीडियो सामने आया है । घनी आबादी के बीच खूंखार गुलदार का शिकार करता ये वीडियो देखकर लोग डरे हुए हैं ।  नैनीताल के रिहायशी क्षेत्र, मेविला कंपाउंड में देर रात 2:20 बजे एक गुलदार धमक […]

रिपोर्ट /(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रिहायशी क्षेत्र से एक गुलदार का कुत्ते को मारकर ले जाता वीडियो सामने आया है । घनी आबादी के बीच खूंखार गुलदार का शिकार करता ये वीडियो देखकर लोग डरे हुए हैं ।

 नैनीताल के रिहायशी क्षेत्र, मेविला कंपाउंड में देर रात 2:20 बजे एक गुलदार धमक गया । सड़क में कुछ आवारा कुत्ते आराम कर रहे थे । सवेरे जब नाश्ते के समय आवारा कुत्तों को नाश्ता देने वालों को कुत्ता नदारद दिखा तो लोगों ने जांच पड़ताल की । 

सड़क के ऊपर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे की रिकॉर्डिंग देखा गया । सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर दोनों कुत्ते भागते दिखे, जिसके बाद एक गुलदार भी वहां पहुंच गया । इसके बाद पलक झपकते ही गुलदार एक काले कुत्ते को उठाकर ले गया ।

सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद इस खतरनाक फुटेज को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। घनी आबादी के बीच गुलदार को मुख्य सड़क में ऐसे शिकार करते देखकर आम लोग घबराएं हुए हैं और वन विभाग से इस गुलदार से निजाद दिलाने की मांग कर रहे हैं । 

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts