बड़ी खबर: 50 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैकिंग करता युवक। सकुशल हुआ रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिराएस.डी.आर.एफ.और पुलिस ने 50 मीटर जानलेवा खाई से युवक को रैस्क्यू किया। युवक सकुशल बताया जा रहा है। नैनीताल की सबसे ऊंची चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए मुरादाबाद से आए कुछ युवा पहुंचे। इसमें से मानपुर निवासी 24 वर्षीय […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिराएस.डी.आर.एफ.और पुलिस ने 50 मीटर जानलेवा खाई से युवक को रैस्क्यू किया। युवक सकुशल बताया जा रहा है।

नैनीताल की सबसे ऊंची चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए मुरादाबाद से आए कुछ युवा पहुंचे। इसमें से मानपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र खुर्शीद अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।

ट्रेकिंग के दौरान अचानक खुर्शीद का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। खुर्शीद लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एस.डी.आर.एफ.टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

टीम ने ट्रैक कर खुर्शीद को तलाशा और फिर उसतक पहुंचे। टीम ने घायल खुर्शीद को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक पहुंचाया। खुर्शीद की जांच करने पर जानकारी मिली कि उनके सर पर चोट आई है। खुर्शीद को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। खुर्शीद सकुशल बताया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts