आधार कार्ड पर मिलेंगे बस इतने सिम, लिमिट से ज्यादा लेने पर हो जाएंगे बंद!

आधार कार्ड आज के समय में देश का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग से लेकर मोबाइल सिम कार्ड खरीदने तक लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी कार्य में होता है। मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) लेने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आधार कार्ड […]

आधार कार्ड आज के समय में देश का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग से लेकर मोबाइल सिम कार्ड खरीदने तक लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी कार्य में होता है। मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) लेने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आधार कार्ड से सिम कार्ड खरीदने की एक तय सीमा होती है?

देशभर में 9, जबकि J&K, असम और नॉर्थ-ईस्ट में 6 सिम की सीमा
दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नियमों के अनुसार, एक आधार कार्ड से देशभर में अधिकतम 9 सिम कार्ड जारी किए जा सकते हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा केवल 6 सिम कार्ड की है।

लिमिट से ज्यादा सिम लेने पर होगी सख्त कार्रवाई
अगर कोई व्यक्ति तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड एक ही आधार से खरीदता है, तो अतिरिक्त सिम कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही, दूरसंचार विभाग या TRAI की ओर से नोटिस भी भेजा जा सकता है। यह नियम साइबर अपराध और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए लागू किया गया है।

साइबर फ्रॉड का खतरा
एक ही आधार कार्ड से जरूरत से ज्यादा सिम जारी होना धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामलों को बढ़ा सकता है। कई बार अपराधी फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अवैध गतिविधियों में इन सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts