अपडेट : आधार कार्ड से ही सेट करें अपना UPI PIN,ATM Card/Debit Card की नहीं पड़ेगी जरूरत

अगर आप भी बिना ATM Card/Debit Card के अपना UPI Pin सेट करना चाहते है,तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना ATM Card/Debit Card के केवल अपने आधार कार्ड की मदद से अपना UPI PIN सेट कर सकते हैं l UPI PIN बनाने के लिए आपके बैंक खाते और आपके आधार […]

अगर आप भी बिना ATM Card/Debit Card के अपना UPI Pin सेट करना चाहते है,तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना ATM Card/Debit Card के केवल अपने आधार कार्ड की मदद से अपना UPI PIN सेट कर सकते हैं l

UPI PIN बनाने के लिए आपके बैंक खाते और आपके आधार कार्ड में एक ही मोबाइल नंबर लिंक  होना जरूरी है, जिससे आप आसानी से OTP सत्यापन कर सकें l

Aadhar Card से UPI Pin सेट करने के लिए आपको जिस Online प्रक्रिया को अपनाना होगा, वही हम नीचे आप पॉइंट वाइज बताने वाले हैं

जानिए पूरी प्रक्रिया:(Aadhar Se UPI Pin Kaise Banaye)

  • आप भी अगर बिना ATM Card/Debit Card के अपना UPI PIN सेट करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में पेमेंट एप्स जैसे BHIM App  या  Phone Pay को डाउनलोड कर इनस्टॉल करना
  • एप्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना फ़ोन नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आपको Payment Methods पर क्लिक करना होगा .
  • फिर ‘नया बैंक खाता जोड़ें’ पर क्लिक करके उस बैंक का चयन करें जिसमें आपका अकाउंट है.
  • यहां आपके मोबाइल नंबर को वेरीफाई किया जाएगा.
  • अब आपके सामने अपने UPI पिन को कॉन्फ़िगर करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे.
  • यहां आप डेबिट / एटीएम कार्ड या आधार कार्ड दोनों में से एक को चुन सकते हैं.
  • यहां आधार नंबर के अंतिम छह अंक दर्ज करने के बाद और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपका यूपीआई पिन एक्टिवेट हो जाएगा. अब आप इसकी सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read This

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

Related Posts