भाजपा प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका

स्थान- दिनेशपुर रिपोर्टर-   आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी सक्रिय हो चुके हैं।इसी के चलते आज दिनेशपुर के मुख्य चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, यदि […]

स्थान- दिनेशपुर

रिपोर्टर- 

 आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी सक्रिय हो चुके हैं।इसी के चलते आज दिनेशपुर के मुख्य चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, यदि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनती है तो प्रति परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी ।

जिसको लेकर भाजपा के प्रवक्ता द्वारा जनता को भीख मंगा कहा जा रहा है। इसी के चलते दिनेशपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

वहीं आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव रवि कुमार ने कहा कि, लोगों का आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि, बीजेपी प्रवक्ता द्वारा उत्तराखंड वासियों का अपमान किया गया है। जिसको हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते ।भाजपा सरकार जो अपनी नाकामी छुपाती रहती है ।

और उन्होंने कहा कि, जब सांसदों और विधायकों को यह सारी सुविधाएं फ्री में मिलती है तो आम जनता को क्यों नहीं मिल सकती  ।यह जनता का अधिकार है इसी के चलते आज दिनेशपुर के मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका गया ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts