गुड न्यूज : आन्जनेय हॉस्पिटल पुरोला ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर ने भी आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

आन्जनेय मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा आज 25 दिसंबर 2023 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों का आयोजन  कुमोला रोड़ पुरोला, नियर नैनीताल बैंक उत्तराकाशी स्थान पर किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। वहीं कई लोगों […]

आन्जनेय मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा आज 25 दिसंबर 2023 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इन शिविरों का आयोजन  कुमोला रोड़ पुरोला, नियर नैनीताल बैंक उत्तराकाशी स्थान पर किया गया।

इस दौरान सैकड़ो लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। वहीं कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। रक्तदान करके कई लोग रक्तदान ही महादान के प्रतिभागी भी बने।

आंजेन्य मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लंबे समय से पुरोला में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी करता है, जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित होते हैं।

वहीं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा जरूरत पड़ने पर समय पर जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जाता है।

इस दौरान एम.डी. दीपक त्यागी, अमित वर्मा, अंकुर त्यागी, डॉक्टर अर्चना, डॉक्टर ध्रुव, डॉक्टर मीनाक्षी, डॉक्टर प्रतिभा, डॉक्टर सीमा, डॉक्टर अनुष्का,डॉक्टर अमित,डॉक्टर डी.डी. भट्ट और समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts