आबकारी अधिकारी हरिद्वार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

देहरादून। गत दिवस आबकारी अधिकारी हरिद्वार ओमकार सिंह आबकारी आयुक्त की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून आए थे। जहां ठेका उठान पूरी तरह से न होने पर यह बैठक बुलाई गई थी। बताया गया कि वह बेहद दबाव के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे। इसी दौरान उनकी कार रास्ते में […]

देहरादून।
गत दिवस आबकारी अधिकारी हरिद्वार ओमकार सिंह आबकारी आयुक्त की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून आए थे। जहां ठेका उठान पूरी तरह से न होने पर यह बैठक बुलाई गई थी।


बताया गया कि वह बेहद दबाव के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे। इसी दौरान उनकी कार रास्ते में मोहंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए हैं।

इस हादसे में आबकारी अधिकारी ओमकार सिंह पर भी चोटें आई हैं। घायलों को सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आबकारी अधिकारी का हाल-चाल जानने आबकारी मुख्यालय देहरादून से वरिष्ठ अधिकारी भी सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts