दु:खद – तीखे मोड़ पर फिसला ट्रक,16 भारतीय सेना के जवानों की मौत, चार घायल

उत्तरी सिक्किम के जेमा से बहुत ही दुखद घटना सामने आ रही हैl एक ट्रक के खाई में गिरने से भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई,जबकि 4 घायल हो गएl शुक्रवार को सिक्किम राज्य के जेमा में भारतीय सेना का जवानों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिर गया।  मिली जानकारी […]

उत्तरी सिक्किम के जेमा से बहुत ही दुखद घटना सामने आ रही हैl एक ट्रक के खाई में गिरने से भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई,जबकि 4 घायल हो गएl

शुक्रवार को सिक्किम राज्य के जेमा में भारतीय सेना का जवानों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिर गया। 

मिली जानकारी के अनुसार,जवानों को लेकर जा रहा वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। दुर्घटना का शिकार हुआ वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था और ये तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे।

दुर्घटना के बाद सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया है। शवों को भी निकाला जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

 

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts