हादसा : ट्रक ने मारी टक्कर l पिता और तीन बच्चों की मौत,मां घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गएl असलम की बहन के घर शादियां की तैयारियां चल रही थी l असलम भी उसने पूरे परिवार के साथ बहन के घर भात देने जा रहा था, लेकिन यह खबर आप पहुंचते ही […]

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गएl

असलम की बहन के घर शादियां की तैयारियां चल रही थी l असलम भी उसने पूरे परिवार के साथ बहन के घर भात देने जा रहा था, लेकिन यह खबर आप पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईl

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर निवासी असलम (28) अपनी पत्नी रुखसार व बेटे फरहान (9), नवाजिश (5) और बेटी निस्बा (4) के साथ बाइक पर सलेमपुर गांव में बहन के घर भात देने जा रहे थे। जैसे ही बाइक इमलीखेड़ा-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 

हादसे में असलम (28) और चार साल की निस्बा की मौके पर ही मौत हो गई। वही,देर शाम इलाज के दौरान फरहान और नवाजिश की भी मौत हो गई है।असलम की पत्नी रुखसार गंभीर रूप से घायल है।

सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने पिता-पुत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts