दु:खद – युवक को ट्रक ने कुचला,हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट मुकेश कुमार  लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाईवे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों […]

रिपोर्ट मुकेश कुमार 

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाईवे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है जो बैंड बाजे का काम करता है, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts