बड़ी खबर: विधायक तिलक राज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  रुद्रपुर/किच्छा। नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो गया, जब वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। मौके […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर/किच्छा। नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो गया, जब वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को करीब 4:30 बजे नई मंडी, किच्छा स्थित मतगणना परिसर में विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों एवं प्रत्याशियों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और उनके बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया

मतगणना स्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मौके से हटाया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थकों को सिडकुल चौकी, पंतनगर ले जाया गया, जबकि विधायक तिलक राज बेहड़ और उनके समर्थकों को कोतवाली किच्छा ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।

विधायक से धक्का-मुक्की के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ धक्का-मुक्की करने वाले मुख्य व्यक्ति धीरज कुमार (40) को गिरफ्तार किया गया है। धीरज कुमार पुत्र शम्भू सिंह, वार्ड नंबर-04, आस्था कॉलोनी, लालपुर, थाना किच्छा का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने धीरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

30 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक, मतगणना स्थल पर शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतगणना परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

SSP ने दिया सख्त संदेश

पूरे मामले को लेकर SSP ऊधमसिंहनगर ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

SSP के अनुसार, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts