दुःखद: आचार्य गोपाल जी महाराज का निधन। शहर में छाया मातम

आचार्य गोपाल जी महाराज का निधन। शहर में छाया मातम

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर के संस्थापक आचार्य गोपाल जी महाराज का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर हजारों अनुयायी उमड़ गए तो नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी, उनके शोक में नगर का बाजार पूर्ण रूप से बन्द रहा। आचार्य जी पिछले कुछ समय से निमोनिया से ग्रस्त थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। इस बीच देश के कौने-कौने से उनके अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है।

बता दें कि, नगर के ऐतिहासिक श्री श्री हरिचांद गुरुचांद धर्मम्म मंदिर के संस्थापक गोपाल जी महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। मंदिर परिसर में क्षेत्र भर के तमाम अनुयायियों सहित लोगों का तांता लग गया, तो वहीं नगर का बाजार भी शोक में बन्द रहा। अनुयायियों के लिए अंतिम दर्शन को आचार्य जी का पार्थिव शरीर शीशे में रखा गया। चारों तरफ जय हरिबोल के उद्घोष लगते रहे। वहीं अनुयायियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts