आंदोलनकारी दौलत कुंवर, सुरेंद्र रावत गिरफ्तार। शराबबंदी और प्रवासियों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे थे।

शराबबंदी और प्रवासियों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे दौलत कुंवर और सुरेंद्र रावत गिरफ्तार शराबबंदी और प्रवासियों की सकुशल उत्तराखंड वापसी को लेकर गांधी पार्क में धरने पर बैठे दो आंदोलनकारियों को आज पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर दिया।  पुलिस का कहना है कि यह लॉक डाउन के दौरान बिना […]

शराबबंदी और प्रवासियों की समस्या को लेकर धरने पर बैठे दौलत कुंवर और सुरेंद्र रावत गिरफ्तार
शराबबंदी और प्रवासियों की सकुशल उत्तराखंड वापसी को लेकर गांधी पार्क में धरने पर बैठे दो आंदोलनकारियों को आज पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर दिया।
 पुलिस का कहना है कि यह लॉक डाउन के दौरान बिना अनुमति धरने पर बैठे थे।
 पुलिस ने इन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए जारी आदेशों के उल्लंघन का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर दिया तथा उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश करके सुद्दोवाला जेल भेज दिया।
 दोनों आंदोलनकारियों को दो दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
 गौरतलब है कि जन अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुमार और सुरेंद्र रावत काफी लंबे समय से गांधी पार्क के पास ही धरनास्थल पर भी बैठे हुए थे। किंतु बाद में कोराना के चलते लॉकडाउन हो जाने के कारण धरना स्थल खत्म कर दिए जाने के बाद उनका यह धरना भी समाप्त करा दिया गया था।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts