ब्रेकिंग : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार,जानिए कारण?

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तारी की। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें हरिद्वार लेकर पहुंची। अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक सुरेश राठौर की […]

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तारी की। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें हरिद्वार लेकर पहुंची।

अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के सिलसिले में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रविदास पीठ को लेकर विवाद और कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उर्मिला सनावर रविदास पीठ अपने नाम कराने की मांग कर रही थीं। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई।

जान से मारने और फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी का आरोप

शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर में कार्रवाई करते हुए उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाया गया है।

अब न्यायालय में पेश करने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उर्मिला सनावर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts