साप्ताहिक कर्फ्यू: कही हुआ पालन तो कहीं जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली । 

 विकासखण्ड में साप्ताहिक कर्फ्यू का कहीं हुआ पालन तो कहीं जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां|

 14 अप्रैल से वैशाखी मेले का आगाज हो चुका है।वही इस दिनों  अलग-अलग क्षेत्रों मेले लगे हुये है।

 वही थराली के मलयाल मेले में रविवार को जनता कर्फ्यू का कुछ भी असर नहीं दिखाई दिया| प्रशासन नहीं करा पाया मलयाल मेले में साप्ताहिक कर्फ्यू का पालन आम जनमानस ही लापरवाह बना हुआ है| किसी की जान की फिकर नहीं है खुलेआम धड़ले से  लोग घूम रहे थे और प्रशासन बेखबर था| 

भले ही प्रदेश सरकार ने राज्यों के कुछ जिलों में सप्ताह में 2 दिन जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू ऐलान किया गया था| लेकिन प्रशासन कुछ क्षेत्रों में साप्ताहिक कर्फ्यू का पालन नहीं करा पा रहा| लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है|

 

  मेलों में हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो रही है|कई लोग बाहरी राज्यों से थराली के मलयाल मेले में आए, जबकि सरकार के द्वारा लगातार कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सतर्कता सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के आदेश पर प्रशासन को कड़ाई से पालन करने के लिए बोला गया था|  लेकिन जनता आंख मुद्दे घूम रही है|  

ऐसे में कोविड-19 संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है|  जनता जागरूक नहीं हो पा रही है|  जिससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है| वही प्रशासन इस बात से बेखबर था कि, मेलों का आयोजन कहां कहां हो रहा है|  ऐसी लापरवाही आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुका है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts