Dehradun News: जन सेवा केंद्रों पर चला प्रशासन का डंडा , 4 सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी जब्त

देहरादून: जन सेवा केंद्रों (CSC Centers) पर अनियमितताओं के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण और छापेमारी की। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर चार CSC केंद्रों को मौके पर ही […]

देहरादून: जन सेवा केंद्रों (CSC Centers) पर अनियमितताओं के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण और छापेमारी की।

जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर चार CSC केंद्रों को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि कई केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं।

यह कार्रवाई जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए चलाए गए अभियान के तहत की गई।

इन 4 CSC केंद्रों को किया गया सील

औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासन की टीम को चार जन सेवा केंद्रों पर अनियमितताएं और कमियां मिलीं। इसके बाद इन केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

  • शादमान — CSC ID: 353233270019
  • हनी रमन — CSC ID: 554776230016
  • करन वर्मा — CSC ID: 626776760018
  • प्राची कौशिक — CSC ID: 727124560013

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर इन केंद्रों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।

कंप्यूटर और लैपटॉप भी प्रशासन ने लिए कब्जे में

निरीक्षण के दौरान कुछ CSC केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं। तहसीलदार सदर द्वारा शादमान, पूनम खन्ना और करन वर्मा के केंद्रों से CPU अभिरक्षा में लिए गए।

इसके अलावा पारुल बंसल और प्राची कौशिक के जन सेवा केंद्रों से लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं।

एक CSC की ID निरस्त करने की संस्तुति

जांच के दौरान पवन फर्स्वाण के जन सेवा केंद्र पर भी कमियां पाए जाने की जानकारी सामने आई है। उनके केंद्र की CSC ID (543342670011) निरस्त किए जाने की संस्तुति जिला प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

वहीं पूनम खन्ना (CSC ID: 317574420015) के केंद्र पर मिली कमियों के संबंध में उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

पारुल बंसल (CSC ID: 252619240013) के केंद्र पर मिली अनियमितता के बाद उनका लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिया है।

CSC केंद्रों पर क्यों हुई कार्रवाई?

जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इन केंद्रों के संचालन के लिए निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करना जरूरी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा से जुड़े इन केंद्रों पर लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा औचक निरीक्षण

जिला प्रशासन ने कहा है कि जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित CSC संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण अभियान के दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

Also Read This

Uttarakhand Weather: इन सात जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल ;अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली को...

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts